Sagar - गढ़ाकोटा में जुटी दुर्गा वाहिनी की महिलाएं क्यों बोली अब बेटियों को काली का रूप लेना पड़ेगा
Sagar - गढ़ाकोटा में जुटी दुर्गा वाहिनी की महिलाएं क्यों बोली अब बेटियों को काली का रूप लेना पड़ेगा
सागर जिले के गढ़ाकोटा में मंगलवार के दिन विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा रानी दुर्गावती की 500 वीं जन्म जयंती के अवसर पर तहसील स्थित शादी घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में दुर्गा वाहिनी उपस्थित हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा रानी गौंड एवं प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र जी भाई साहब ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में अमृता निर्मल उपस्थिति रही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत सहयोग जी का नेहा प्यासी उपस्थिति रही कार्यक्रम में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अमृता निर्मल ने कहां की
हमें सच्चाई के रास्ते पर चलना है अगर हम सुधरेंगे तो देश सुधरेगा और देश की रक्षा हमें ही करनी होगी विशिष्ट अतिथि में नेहा प्यासी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमारी बच्चियों को मां दुर्गा मां काली का रूप लेना होगा क्योंकि उसे समय पहले जैसा नहीं रह गया है कार्यक्रम के पश्चात नगर की प्रमुख मार्गो से सैकड़ो की संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा पद संचलन निकाला गया एवं वाणी दुर्गावती की अमर रहे थे नारे लगाए गए।