अवैध उत्खनन पर विधायक ने जिला प्रशासन पर ठेकेदार को संरक्षण देने के लगाए आरोप
अवैध उत्खनन पर विधायक ने जिला प्रशासन पर ठेकेदार को संरक्षण देने के लगाए आरोप
एमपी के सिवनी की केवलारी विधानसभा के उंगली में इन दोनों धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। रेत ठेकेदार इस कदर बेखौफ है कि ठेकेदार नियमों को ताक में रख कर नदी से नियम विरुद्ध तरीक़े से रेट का उत्खनन कर रहा है। बता दें ठेकेदार के गुर्गे पोकलेन मशीन को नदी में उतार कर रेत का अवैध तरीक़े से उत्खनन कर रहे हैं। और ज़िला प्रशासन इस ओर ध्यान देना ज़रूरी नहीं समझ रहा है।
केवलारी विधानसभा के कांग्रेस विधायक ने इस मामले को लेकर सिवनी जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रेत ठेकेदार को जिला प्रशासन द्वारा संरक्षण दे कर अवैध उत्खनन कराया जा रहा है। विधायक ने यह भी कहा है कि उनके द्वारा स्वयं इस मसले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। लेकिन कोई कदम खनिज विभाग द्वारा नहीं उठाये गये है। और रेत ठेकेदार लगातार अवैध उत्खनन कर रहा है।