सागर-सांची पार्लर के आसपास पानी पाऊच सड़क पर पाये जाने पर समक्ष में कराया 2 हजार रूपये का जुर्माना

 

सागर में शहर की स्वच्छता और सफाई व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा प्रातः नगर के विभिन्न वार्डो में पहुँचकर सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यो का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने खेल परिसर स्थित सांची पार्लर के आसपास पानी पाउच सड़क पर पाये जाने पर संबंधित पार्लर पर 2 हजार रूपये का जुर्माना समक्ष में कराया साथ ही पार्लर संचालक को हिदायत दी। कि भविष्य में पुनः इस प्रकार की गलती न हो तथा अपनी दुकान के सामने डस्टबिन रखे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। भ्रमण के दौरान निगमायुक्त शहर के मुख्य बाजारों, गलियों, और आवासीय क्षेत्रों में नागरिकों से संपर्क करते हुये दुकानदारों को समझाईस भी दे रहे है। कि वे अपने आस-पास की जगह को साफ रखें, और कचरे को मुख्य मार्गो पर न फेंके बल्कि उसे डस्टबिन एकत्रित करके कचरा गाड़ी को ही दें। उन्होने कहा कि बार-बार समझाईस देने के बाद भी जो दुकानदार सड़को पर कचरा फेंक रहे है।

 

 

 

उनके विरूद्व चालानी कार्यवाही लगातार की जायेगी। इसलिये सभी लोग शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। तथा अपने घर एवं दुकान के आसपास गंदगी न होने दें। भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने जोन प्रभारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने वार्डो में किसी भी स्थान पर कचरा एकत्रित न होने दें। बल्कि सफाई कार्य के दौरान निकाले गये कचरे को तत्काल उठवाने की व्यवस्था करें।

 

 

 

 

ताकि रोड़ पर कचरा न फैलें। वार्ड में स्थित सभी दुकानदारों को समझाईस दें। कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें। निरीक्षण के दौरान अगर सड़क पर गंदगी फैली पायी जाये। तो संबंधित के विरूद्व चालानी कार्यवाही करें।

 

 

 

 


By - sagar tv news
23-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.