जनरल स्टोर और स्टेशनरी शॉप में Fire ,3 करोड़ का हुआ नुकसान,तीसरी मंजिल से व्यापारी के परिवार ऐसे बचे
एमपी के विदिशा में देर रात एक जनरल स्टोर और स्टेशनरी शॉप में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी उसने पूरी तीन मंजिला बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान और घर में रखा करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।पीतल मिल चौराहे के पास स्थित संकेत स्टेशनरी की दुकान में रात डेढ़ बजे आग लगी। दुकान की ऊपरी माले पर दुकानदार परिवार के साथ सो रहे थे।
इस आग से दुकान में लगे कांच तेज आवाज के साथ टूट कर गिरने लगे और दुकान के अंदर से तेज धमाकों की आवाज आने लगी। ये आवाज सुनकर आसपास रह रहे लोग दहशत में आ गए और घरों से निकलकर बाहर सड़क पर आ खड़े हुए। लोगों ने ही इसकी जानकारी दमकल को दी। आग पर काबू पाने के लिए गुलाबगंज, बासोदा, सांची, रायसेन की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, एसडीएम क्षितिज शर्मा, सीएसपी अतुल सिंह भी मौके पर पहुंचे।
जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, उसकी लपटें दूर से ही नजर आ रही थी। हालांकि फायर फाइटर्स के आने के पहले ही परिवार के लोग बाहर आ चुके थे।सावधानी के तौर पर दुकान के बगल में रह रहे परिवार के सदस्यों को घरों से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक कल दीपावली का स्टॉक आने के कारण रात को देर रात को संकेत और उसके भाइयों ने सामान को जमकर रात को एक बजे दुकान बंद की थी। भाई दूसरे घर चले गए और संकेत अपने दुकान के ऊपर अपने परिवार के साथ सो गए।
रात को लगभग तीन बजे एक पाइप गिरने की आवाज आई, तो संकेत की नींद खुली तब उन्होंने देखा की ऊपरी मंजिल पर धुंआ था। इसके बाद तुरंत अपने भाइयों को फोन किया और आग लगने का अंदेशा जताया। जब भाई दुकान पर आए तो उन्होंने दुकान का शटर खोलकर देखा दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग तेजी से फेल रही थी तो भाइयों ने संकेत और उसके परिवार को छत पर ले जाकर बगल वाले मकान की छत पर से नीचे उतारा।
अनिल जैन ने बताया कि संकेत ने तीन साल पहले स्टेशनरी के नाम से दुकान खोली थी। दुकान में काफी सामान भरा हुआ था, उनका थोक और फुटकर का काम था। उनकी रोज की बिक्री 3 से चार लाख रुपए की थी। इसी बिक्री के कारण पिछले 2-3 दिनों में सात लाख रुपए इकट्ठे हो गए थे। आग लगने से बिल्डिंग पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लगभग तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार पीतल मिल चौराहा पर स्थित संकेत जैन की जनरल स्टोर और स्टेशनरी की बड़ी दुकान है। संकेत जैन दुकान के ऊपर बने मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस तीन मंजिला बिल्डिंग में नीचे के दो फ्लोर पर दुकान और तीसरे फ्लोर पर परिवार रहता है। बुधवार रात हमेशा की तरह उन्होंने दुकान बंद की और ऊपर अपने घर चले गए। अब ही देर रात अचानक आग लग गई।
चार क्षेत्रों से पहुंची दमकल ने 4 घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया। चार क्षेत्रों से पहुंची दमकल ने 4 घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया। एसडीएम क्षितिज शर्मा और सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम और परिवार के लोगों को बाहर निकाला।
इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकान के बगल में एक घर था उसे घर को भी खाली कर लिया गया है। संभवता शॉर्ट सर्किट की चलते यह आग लगी है। इस घटना में व्यापारी को करीब डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान हुआ।