सागर-संभागायुक्त के निर्देश,कलेक्टर के आदेश का परिपालन बीना में किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
सागर में संभाग कमिश्नर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा मासिक संभागीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देशों और कलेक्टर संदीप जी आर के आदेश के परिपालन में जांच दल द्वारा बीना तहसील में खाद्य प्रतिष्ठान पर अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय के निर्देशन में नापतोल विभाग, खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बीना के अंबेडकर चौराहा स्थित गिरिराज होटल,
अपना होटल, पवन होटल पर कार्यवाही की गई। गिरिराज होटल पर निरीक्षण के दौरान व्हाइट बर्फी स्वीट्स के नाम से मावा की तीन बैग 10-10 किलो के फ्रीजर में छुपाकर रखे गए थे से शंका के आधार पर नमूना परीक्षण हेतु संग्रहित किया गया और शेष मात्रा को जप्त किया गया।
जांच परिणाम आने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। अपना होटल से मगज लड्डू और मावा बर्फी एवं पवन होटल से पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। अस्वस्थ कर परिस्थितियों में खाद्य प्रतिष्ठा का संचालन करने पर पवन होटल को सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। और आदेश दिया गया कि यदि समय सीमा पर सुधार नहीं किया जाता है। तो वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।