विधायक से मिलने नहीं दे रहे थे PSO साहब, शख्स ने सारी हेकड़ी निकाल दी, थाने में FIR

 

विधायक से मिलने नहीं दे रहे थे PSO साहब, शख्स ने सारी हेकड़ी निकाल दी, थाने में FIR

 

 

 

छतरपुर जिले में बड़ा मलहरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक राम सिया भारती के PSO के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कोई व्यक्ति विधायक से मिलना चाह रहा था। वह आया और पीएसओ के साथ मारपीट शुरू कर दी है। विधायक ने अपने पीएसओ के साथ एसपी से मुलाकात की है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार बड़ा मलहरा विधायक राम सिया भारती से एक व्यक्ति मिलना चाह रहा था। उनके पीएसओ ने उसे रोक लिया। इसके बाद मिलने आया व्यक्ति भड़क गया। उसने PSO के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जाता है कि मारपीट करने वाला शख्स शराब के नशे में था।घटना के बाद विधायक राम सिया भारती अपने सुरक्षा कर्मी के साथ छतरपुर एसपी अगम जैन के पास पहुंची। उनसे मुलाकात कर आरोपी खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही हैं।

 

 

 

वहीं, मामले में छतरपुर एसपी आगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि बड़ा मलहरा की विधायक राम सिया भारती के पीएसओ की तरफ से मारपीट के संबंध में एक शिकायती आवेदन आया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


By - sagaetvnews
24-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.