Sagar- दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई, 3 क्विंटल अमानक मावा और मिठाइयां पकड़ी
दिवाली से पहले सागर में प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकान पर छापा मार कार्रवाई की जिससे दूसरी दुकानों में हड़कंप मच गया प्रशासन ने यहां गोदाम और दुकान से करीब 3 क्विंटल अमानक मावा और मिठाइयां पकड़ी है इनके सैंपल लिए हैं जो जांच के लिए भेजे जा रहे हैं
राहतगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित शर्मा स्वीट्स की दुकान और गोदाम पर सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग के नेतृत्व में खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा था जहां अमानक मावा के साथ घरेलू गैस सिलेंडर भी पाए गए हैं जिसको लेकर अलग से थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा, बता दें कि धनतेरस दिवाली के त्योहार पर मिठाई की खूब खपत होती है
दुकानदारों के द्वारा पहले से ही इसका स्टॉक कर लिया जाता है और कई बार इस तरह की मिठाई खाने से लोगों के बीमार होने की खबरें सामने आती हैं ऐसे में बाजार में अच्छी और क्वालिटी वाली मिठाइयां लोगों को मिल सके इसके लिए प्रशासन निरीक्षण कर रहा है कलेक्टर के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है अब इस तरह की और भी अन्य दुकानों पर इस तरह की कार्रवाई देखने को मिल सकती है