पटाखा विक्रेताओं की दुकानों के आवंटन के दौरान व्यापारियों ने किया चक्का जाम,भेदभाव करने के लगे आरोप
दीपावली के पूर्व पटाखा व्यापार एमपी के विदिशा नगर पालिका जिला प्रशासन के सहयोग से आवंटित किया जाता है। रामलीला मैदान में पटाखा बाजार लगाए जाने की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से चल रही है पहले दुकानदारों और पटाखा लाइसेंस धारी द्वारा आवेदन किया गया था। विदिशा शहर में 232 के लगभग आवेदन और लाइसेंससीऔ के लाइसेंस रिन्यूअल किए गए थे। उन्हीं के आधार पर नगर पालिका द्वारा यहां दुकानें आवंटित की जा रही हैं।
पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा लेकर आवंटन किया गया है। दुकानदार नगर पालिका के आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए में रोड पर चक्का जाम कर दिया। यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। वही नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भेदभाव न करने का आश्वासन देने के बाद यह चक्का जाम हटा दुकानदारों का आरोप है। कि कुछ लाइसेंसी या आवेदक जो यहां नहीं आए हैं।
उन्हें भी बाद में दुकान आवंटित कर दी जाएगी जो पूरी तरह गलत है। स्थान को लेकर भी कई व्यापार इन आंखों से सुनसान और आखिरी कोने में दुकानों के आवंटन को लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई है उनका कहना है। कि एक लाइन में एक साथ दुकान लगाई जाए तो वह सुरक्षित भी रहेंगे और उनका व्यापार भी चलेगा।