सागर | बस के ड्राईवर-कंडेक्टर में बहस,अचानक आई आवाज,कई यात्री अस्पताल में | sagar tv news |
बस में कंडक्टर और ड्राइवर के बीच हो रही कहा सुनी की वजह से कई यात्रियों की जान पर बन आई, मामला सागर जिले के महाराज पुर थाना क्षेत्र का है जहां यात्री बस में एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिसमें 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया बस से यात्रा करने वाले घायल यात्रियों ने बताया कि बरकोटी ट्रेवल्स की बस थी, जिसमें करीब 40 यात्री सफर कर रहे थे अचानक किसी बात को लेकर ड्राइवर और कंडक्टर के बीच कहा सुनी होने लगी,
हाईवे किनारे एक ट्रक रखा था क्रॉसिंग के दौरान बस ने पीछे से इसमें टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई यात्री मदद के लिए पुकारने लगे वहां से गुजरने वाली राहगीरों ने इनकी मदद की पुलिस को फोन लगाया एंबुलेंस को फोन लगाया इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया बताया जा रहा है कि बरकाती ट्रेवल्स की बस सागर से नरसिंहपुर जा रही थी जहां नेशनल हाईवे 44 पर स्थित सगरा गांव के पास यह है भीषण चक्कर हो गई इसमें बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है सूचना पर महाराजपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी सुनिए हादसे को लेकर याद कि उन्हें क्या कहा