दिवाली पर भेष बदलकर घूम रही पुलिस की टीमें चोर-उचक्कों पर नजर | sagar tv news |
यह बैग मैं लेकर भाग जाऊ, यह मंगल सूत्र कितना अच्छा लग रहा है ,छीनकर भाग जाऊ, अपना पर्स संभाल कर रखो,बिटिया गाड़ी कोई चोरी कर लेगा , दिवाली में बाजारों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए खंडवा पुलिस की अनूठी पहल , जिसकी प्रशंसा सभी कर रहे है। पुलिस की महिला अधिकारी अपनी टीम के साथ सिविल ड्रेस बाजार में घूमते हुए नजर रखे हुए है। यह पुलिस की दुर्गावाहिनी की टीम महिलाओं, युवतियों को आगाह भी कर रही है। अपना पर्स, मोबाइल फोन , ज्वैलरी को कैसे सुरक्षित रखे इसकी समझाइश दी महिला पुलिसकर्मी की दुर्गावाहिनी टीम। त्यौहार के समय बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है ।
इस दौरान अक्सर महिलाओं के साथ अप्रिय घटनाएं भी सामने आती है। चेन स्नेचिंग , मंगलसूत्र स्नेचिंग , बैग चोरी होना और छेड़छाड़ जैसी घटना होती रहती है। इसी को लेकर सुरक्षा के लिए खंडवा पुलिस ने अनूठी पहल है। एमपी के खंडवा में पुलिस ने नवरात्रि में महिला पुलिसकर्मियों की टीम बनाई थी जिसका नाम रखा था दुर्गावाहिनी । नवरात्रि के बाद दिवाली त्यौहार के मौके पर भी अब दुर्गावाहिनी टीम बाजार तैनात की गई। जो सिविल ड्रेस में बाजार में घूम रही है।
लोगों अपने समान की सुरक्षा के लिए जागरूक भी कर रही है। इसके साथ मजनू और जेबकतरों पर भी नजर रख रही है। अब मजनू , जेबकतरे , सहित गड़बड़ करने वाले लोगों की खैर नहीं है। बाज़ार में महिलाओं ,युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा की गई पहल की सभी लोग तारीफ़ कर रहे है। दिवाली की शॉपिंग करने बड़ी संख्या में महिलाएं बाज़ार में घूम रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा में पुलिस की तैनात टीम देख महिलाओं ने खुशी जाहिर करते कहा कि पुलिस की अच्छी सुरक्षा व्यवस्था है।