Sagar-वायरल फीवर में कोरोना जैसे लक्षण, मरीज को पड़ रही ऑक्सीजन वेंटीलेटर जैसी सुविधाओं की आवश्यकता

 

Sagar-वायरल फीवर में कोरोना जैसे लक्षण, मरीज को पड़ रही ऑक्सीजन वेंटीलेटर जैसी सुविधाओं की आवश्यकता

 

 


बारिश का मौसम खत्म होने के बाद जिस तरह से वायरल फीवर अपने पैर पसार रहा है. उसे हल्के में लेने की कतई भूल न करें, और ना ही इसमें लापरवाही बरते हैं क्योंकि अब वायरल फीवर में भी कोरोना के जैसे ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की जरूरत मरीज को पढ़ रही है,

 

 

 

वायरल फीवर में कोरोना के जैसे ही लक्षण तेज बुखार, सर्दी खांसी, बदन दर्द, कमजोरी और यहां तक की सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है इस मौसम में बीपी शुगर जैसे मरीज को तो सावधान रहने की जरूरत है साथ ही मोटापा किडनी से संबंधित या अन्य गंभीर बीमारी वाली मरीजों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, अगर नॉर्मल बुखार भी आए तो वह अपने संबंधित डॉक्टर से जरूर चेकअप कराएं.

 

 

 

सागर की मकरोनिया में स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर अखिलेश जैन ने बताया पिछले तीन से चार महीना में ओपीडी में लगभग 400 मरीज देखें हैं. इस वायरल फीवर में लक्षण लगभग वैसे ही है, जैसे बुखार आना, तेज बुखार आना, सर्दी खांसी होना , मरीज को शरीर में वीकनेस महसूस होना, दर्द होना और कई मरीज ऐसे भी मिले हैं. जिनको सांस लेने में तकलीफ हुई, उनके लिए ऑक्सीजन की जरूरत भी पड़ी है. जैसा कि कोरोना जैसी बीमारी में देखा गया था

 

 

 

इसमें जो लोग पिछले कई सालों से गंभीर बीमारियों से गिरते थे. शुगर के मरीज ब्लड प्रेशर के मरीज हार्ट पेशेंट या जिनका किडनी की प्रॉब्लम है, मोटापा है या अन्य गंभीर बीमारियां हैं. अगर ऐसे मरीजों को नॉर्मल वायर फीवर भी है. तो उन्हें उनको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि हम इस वायरल फीवर के बाद होने वाले कॉम्प्लिकेशंस से मरीज को बचा सके,


By - sagaetvnews
28-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.