Sagar - दिवाली की मिठाइयां सेहत के लिए खतरनाक ! डॉक्टर ने बताया क्या करें
Sagar - दिवाली की मिठाइयां सेहत के लिए खतरनाक ! डॉक्टर ने बताया क्या करें
दीपावली पर शहर में जगह जगह मिठाई की दुकानें सज कर तैयार हो चुकी है। ऐसे में अगर आप मिठाई ले रहे हैं तो उसकी शुद्धता की जांच कर लें। मांग अधिक होने पर स्टॉक बढ़ाने और मुनाफा के लिए दुकानदार धड़ल्ले से नकली मिठाइयां बेचते हैं। ज्यादातर दुकानों में मिलावटी और दूषित खोवा से बनी मिठाइयों की बिक्री हो रही है। खाद्य विभाग जांच के नाम पर दिखावे के लिए हर साल की तरह इस साल भी मिठाइयों के सैंपल ले रही है, इक्का दुक्का छापेमारी के बाद कारवाई ठन्डे बस्ते में चली गई है, वही जिनके सैंपल लेते है उनका क्या होता है किसी को नहीं मालूम। यही वजह है कि खाद्य विभाग की उदासीनता से नकली मिठाई के कारोबारियों के हौसले बुलंद है।
हर साल दिवाली पर मिठाईया खाने से लोगो के बीमार पड़ने की खबरें सारा मजा किरकिरा कर देती है ऐसे में अगर आप भी अपने सगे-संबंधियों को इस मीठे जहर को बांटने से बचना चाहते हैं तो आइए जान लेते हैं आखिर त्योहारी सीजन कैसे अपना और अपनों का ख्याल रखें, इसको लेकर डॉक्टर मनीष जैन बताते है कि जिस तरह से मिलावटी मिठाई की खबरे सामने आ रही है उसमे तो जितना अधिक हो सके बाहर की कोई मिठाई ना खाये, जो भी कहना है घर पर तैयार कर ले तो उससे आपके स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा,