Sagar- दिवाली पर कॉलोनाइजर का निकला दिवाला, कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Sagar- दिवाली पर कॉलोनाइजर का निकला दिवाला, कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर
सागर जिले में भू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से कालोनियां विकसित की जा रही है ऐसे ही खुरई में कॉलोनी के लिए अवैध रूप से किया जा रहे निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है धनतेरस के दिन कॉलोनाइजर को प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है, खुरई नगर पालिका की टीम ने खेरा नाका स्थित भू-स्वामी बसंत चढ़ार द्वारा किए गए निर्माण कार्यों को हटाते हुए मुरम द्वारा निर्माण किए गए रास्तों एवं बाउंड्री वॉल को हटाया गया,साथ ही सागर रोड स्थित भू - स्वामी राहुल असाटी द्वारा विकसित की जा रही
कॉलोनी पर कार्यवाही करते हुए किए जा रहे विद्युतीकरण को रुकवाते हुए बिजली तारों को जप्त किया गया। अनाधिकृत रूप से अवैध कॉलोनियों का कारोबार किया जा रहा था,जिस संबंध में पूर्व में नोटिस जारी करते हुए जबाव मांगा गया था नोटिस का संतुष्ट जवाब नहीं मिलने के बाद टीम ने खेरा नाका,एवं सागर रोड पर कार्यवाही करते हुए दो कॉलोनी के अवैध निर्माण को रूकवाया और निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया।
नगर पालिका के उपयंत्री हर्षित माथुर ने बताया की नगरीय क्षेत्र खुरई में कई कॉलोनाइजर अवैध रूप से कॉलोनीयों को विकसित कर रहे हैं,जो की कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है,नगर पालिका द्वारा कॉलोनी विकास एवं निर्माण अनुज्ञा सहित कई अन्य संवेधानिक अनुमतियों की प्राप्ति उपरांत ही कॉलोनीयां विकसित होती है,परंतु उक्त कॉलोनाइजरों द्वारा पूर्ण अनुमत्तियों की प्राप्ति बैगर ही कॉलोनीयां विकसित की जा रही थी,