Saga-त्यौहार पर जुआरियों का निकला दिवाला, पुलिस ने रात 2 बजे उठा लाई | sagar tv news |
धनतेरस की रात को सागर जिले की सुरखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिलहरा के ईदगाह के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी, जहां से 5 जुआरी को गिरफ्तार किया गया और मौके से 21,750 रुपये नगद और पांच मोबाईल ताश के पत्ते सहित 1 लाख 11 हजार का मशरूका जप्त किया है,
बिलहरा चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी विकास साहवाल के निर्देश पर लगातार जुआ,सट्टा अवैध मादक पदार्थों के तस्करों की धरपकड़ का अभियान जारी है। इसी क्रम में बिलहरा चौकी पुलिस ने आधी रात को जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है जबकि जुआ संचालक अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, रात 2 बजे पुलिस ने ये कारवाई की है