Sagar - दिवाली से पहले 100 करोड़ का व्यापार, खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़

 

Sagar - दिवाली से पहले 100 करोड़ का व्यापार, खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़

 

 


5 दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस के साथ हो गई। शहर के बाजारों में करीब 100 करोड़ का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल सेक्टर में बाइक, कार और ट्रैक्टर की बिक्री पिछले वर्षों के मुकाबले काफी बेहतर रही। ज्वेलरी, बर्तन बाजार और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतार लगी रही। कटरा बाजार में हालत यह थे कि फुटपाथ पर लगी दुकान से लेकर बड़े-बड़े शोरूम ग्राहकों से गुलजार थे। बाजार में सुबह से देर रात तक भीड़ रही। रात 11 बजे तक बाजार खुले रहे, लोगों ने हर सेक्टर में खरीदारी की।

 

 

 

 

इस बार अधिकांश लोगों ने घरों में सजावटी वस्तुओं से लेकर बर्तनों की खरीदी की गई। तेरस पर शहर में घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुख समृद्धि की देवी महालक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर मुख समृद्धि की कामना की। घर के आंगन में दीपक जलाए। धन तेरस के साथ शुरु हुए रोशनी के इस महापर्व के चलते शहर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है।

 

 

 

बाजार में सबसे ज्यादा गुलजार ऑटोमोबाइल का कारोबार रहा। बड़े बाइक शोरूम के संचालकों ने बताया कि 1500 से ज्यादा दोपहिया की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि केवल उनके ही शोरूम से 600 गाडिय़ों की बिक्री हुई। इसके अलावा 250 के करीब ट्रैक्टरों की भी बिक्री हुई। कार बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ रही, करीब 350 कारों की बिक्री हुई, जिनकी कीमत लगभग 17 करोड़ आंकी गई है। ऑटोमोबाइल बाजार में एक दिन में 50 करोड़ का व्यापार हुआ।

 

 

 

सराफा बाजार में धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदी हुई। साथ ही भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग काफी ज्यादा रही। सराफा व्यापारियों ने बताया कि सराफा बाजार में तेरस पर अच्छा व्यापार हुआ। महिलाओं ने लाइटवेट ज्वेलरी की भी मांग की।


By - sagaetvnews
30-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.