Sagar-Bina में रुकते हुए गुजरेगी Special Train, Diwali और छठ पर Railway का तोहफा
Sagar-Bina में रुकते हुए गुजरेगी Special Train, Diwali और छठ पर Railway का तोहफा
दिवाली और छठ त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है, जो सागर बीना मालखेड़ी जंक्शन, कटनी मुड़वारा, दमोह, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा केंट और मथुरा स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी रेलवे के द्वारा हजरत निजामुद्दीन ट्रेन ट्रेन को जबलपुर से दिल्ली के बीच चलने का फैसला किया है यह 3 नवंबर और 4 नवंबर को चलेगी,
पहली ट्रेन 3 नवंबर को जबलपुर से रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रमुख स्टेशन पर रुकते हुए गंतव्य पर पहुंचेगी, इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी सहित कुल 24 कोच होंगे, यात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आइआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02181 जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली स्पेशल ट्रेन रविवार 3 नंबर को जबलपुर से रात 8.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सोमवार की दोपहर 12.15 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02182 हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली स्पेशल ट्रेन सोमवार 4 नवंबर को दोपहर 1.25 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी,
स्पेशल ट्रेन की चलाये जाने से निश्चित तौर पर यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा और उनके सफर में भी सुगमता होगी