Sagar- यहां महिलाओं ने गीत गाकर किया गोवर्धन पूजन, पारंपरिक मौनिया नृत्य में बच्चे युवाओं ने दिखाये करतब

 

Sagar- यहां महिलाओं ने गीत गाकर किया गोवर्धन पूजन, पारंपरिक मौनिया नृत्य में बच्चे युवाओं ने दिखाये करतब

 

 

 

पूरे मध्य प्रदेश में आज गोवर्धन पूजा का उत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है छोटी-छोटी सी ग्राम पंचायत में भी बड़े ही उत्साह पूर्वक इन आयोजनों को किया गया ऐसे ही सागर जिले के माल्थोन में आने वाले गांव हड़ली में गोवर्धन पूजा का अलग ही नजारा दिखाई दिया, यहां छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और पपुरुषों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया महिलाओं ने जहां गोवर्धन पूजन के दौरान पारंपरिक लोकगीत दिवारी गई, तो वहीं पुरुषों ने भी ढोल मंजीरे के साथ दिवारी गाई,

 

 

 


दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी के निर्देशानुसार और कलेक्टर संदीप जीआर के आदेशानुसार शनिवार को मालथौन विकासखंड की हड़ली में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मां जागेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में सरपंच चंदाबाई अरबिंद लोधी के मुख्य आतिथ्य में पूजन कार्यक्रम हुआ। गोवर्धन पूजन के बाद सभी ने गौवंश का पूजन किया। खीर-पूड़ी, हरा चारा खिलाया। पूजन के पूर्व बच्चों, युवा और महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। जिस समय गौशाला में पूजन चल रहा थी, उसी दौरान गोवर्धन पूजन के लिए गांव-गांव के लिए निकले मौनिया और उनकी सौबत भी गौशाला से निकली।

 

 

 

 

गौशाला में गोवर्धन पूजन की जानकारी पर उन्होंने यहां पहुंचकर पूजन किया। मौनियों के साथ सभी ने नृत्य किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अतिथियों ने उनका स्वागत पूजन किया। इस दौरान समाजसेवा, उत्कृष्ट कृषि कार्य करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच सूरत सिंह लोधी, उपसरपंच सखी राजेन्द्र सिंह लोधी, आजीविका मिशन के अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी,समाजसेवी रोहित तिवारी, अभिषेक तिवारी बोबई, मंगल सिंह लोधी, पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा, रोजगार सहायक माधुरी तिवारी, सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच, पूर्व उपसरपंच प्रतिनिधि बीटू लोधी, गणमान्य नागरिक, स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सुशीला बाई लोधी, सचिव विमला लोधी, पर्वत सिंह लोधी, राजू अहिरवार, संतराम अहिरवार, बृजेश अहिरवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


By - sagaetvnews
02-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.