Sagar- गोपाल भार्गव ने गायों को खिलाई औषधीय लड्डू, ठंड में निमोनिया सहित कई बीमारियों से बचाएंगे
Sagar- गोपाल भार्गव ने गायों को खिलाई औषधीय लड्डू, ठंड में निमोनिया सहित कई बीमारियों से बचाएंगे
सागर जिले के गढ़ाकोटा में दयोदय गौशाला में जैन समाज के लोगों ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने गोवर्धन पूजा की और गौ माता की सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपनी मां का पालन करते हैं, उसी तरह गौ माता को भी हम सभी पालन करें। पुराणों में भी कहा गया है कि गौ माता की सेवा करो तो वह हमें बैकुंठ तक ले जाएगी।
गोपाल भार्गव ने गौशाला के पशुओं को पौष्टिक औषधि युक्त गुड़ के लड्डू खिलाए और वरिष्ठजनों एवं दयोदय गौशाला के सेवकों व सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने श्री विद्यासागर जी महाराज को नमन किया, जिन्होंने गौ रक्षा और गौ पालन के लिए पूरे देश और दुनिया में संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने शव वाहन और सीसी रोड की घोषणा भी की। दयोदय गौशाला में लगभग आठ सौ पशुओं की सेवा का कार्य समिति के माध्यम से किया जा रहा है और पूरी गौशाला को बाउंड्री वाल बनाकर सुरक्षित कर दिया गया है, जिसमें गोपाल भार्गव का भी सहयोग है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।