सागर में दीपावली के बाद गोवर्धन मेले में बुंदेली संस्कृति के रंग बिखरे,लोगों ने मौज की
सागर में रिमझिरिया पहाड़ी पर गोवर्धन मेले में बुंदेली संस्कृति के रंग बिखरे। दीपावली के बाद शुरू हुए इस मेले में लोगों ने खूब मौज और खरीदारी की। गोवर्धन मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ दिवरियाई नृत्य शुरू हुआ। श्रद्धालु भगवान की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और लोगों ने हाथों में टेटू बनवाए। शहर के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे।
शहर के एक्सीलेंस स्कूल परिसर स्थित कारसदेव भगवान के मंदिर में भी दीवारी गायन के साथ नृत्य हुआ। महिलाओं ने घरों में गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। गोवर्धन का अभिषेक करने के बाद अक्षत, रोली लगाई और फूल अर्पित किए। इसके बाद 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया और गोवर्धन की परिक्रमा की।