Sagar- मक्का बेचने जा रहे दोस्तों के साथ अनहोनी, एक ने कहा अलविदा
Sagar- मक्का बेचने जा रहे दोस्तों के साथ अनहोनी, एक ने कहा अलविदा
सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में भीषड़ सड़क हादसा हो गया, इसमें बाइक सवार एक युवक की जान चली गई तो वही उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है घटना थाना क्षेत्र के बलेह रोड की है, बताया जा रहा है मृतक मक्का बेचने के लिए जा रहा था जहां रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मोके से भाग गया,इस घटना से त्योहार के मौके पर गांव में मातम पसर गया, जानकारी के अनुसार, कांसल पिपरिया निवासी राजेश लड़िया और हेमंत पटेल भाईदुज होने पर रहली के बाजार में मक्का बेचने के लिए जा रहे थे।
तभी बलेह रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हुए। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रहली अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चैकअप के बाद राजेश लड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल हेमंत पटेल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया है। मामले में रहली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।