Sagar- 8 दिन बाद खुली कृषि मंडी में अनाज की बंपर आवक, जानिए क्या रहे सोयाबीन मक्का गेहूं चना के भाव
Sagar- 8 दिन बाद खुली कृषि मंडी में अनाज की बंपर आवक, जानिए क्या रहे सोयाबीन मक्का गेहूं चना के भाव
दिवाली के त्यौहार के चलते सागर की कृषि उपज मंडी पिछले 8 दिनों से बंद थी दूज का शुभ मुहूर्त होने के बाद सोमवार को व्यापारियों ने खरीदारी शुरू की, किसान भाई खरीदी शुरू होने से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में अपना अनाज लेकर मंडी पहुंच गए थे रात भर उन्होंने मंडी में ही बसेरा किया, वहीं सोमवार को करीब 25000 क्विंटल अनाज की रिकॉर्ड खरीदी की गई है सैकड़ो की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर यहां पर पहुंचे थे
सबसे अधिक मक्का 12000 क्विंटल और सोयाबीन करीब 10,000 क्विंटल किसानों के द्वारा बेचा गया है सोमवार को सोयाबीन के न्यूनतम भाव 2400 मध्य भाव 4250 और अधिकतम भाव 4535 रुपए मिले हैं, इसी तरह मक्का के न्यूनतम भाव 1625 मध्य भाव 2150 और अधिकतम भाव 2295 रुपए रहे, गेहूं की भी करीब 1000 क्विंटल खरीदी हुई जिसमें 2500 से लेकर 30 70 तक का भाव मिला है मसूर भी 1200 क्विंटल व्यापारियों के द्वारा खरीदा गया इसके भाव 5130 रुपए से लेकर 6550 तक रहे, चना के अधिकतम भाव 5805 से लेकर अधिकतम भाव 6505 तक रहे
बता दें की इस बार सोयाबीन का उत्पादन भी थोड़ा ठीक हुआ है सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 4892 रुपए की कीमत पर खरीद भी की जानी है 25 अक्टूबर से उपार्जन केंद्र शुरू कर दिए गए लेकिन जिस तरह से सख्ती वाले नियम आए हैं, उसके हिसाब से किसान मंडी में बेचना ज्यादा मुनासिब समझा रहे हैं भले ही कम दाम में रहे दूसरी बात सरकार ने उपार्जन की शुरुआत करने में भी बहुत देर कर दी है