लाइट ना मिले से किसानों का गुस्सा फूटा, एक घंटे से अधिक चला चक्का जाम, यात्री हुए परेशान
लाइट ना मिले से किसानों का गुस्सा फूटा, एक घंटे से अधिक चला चक्का जाम, यात्री हुए परेशान
एमपी के विदिशा के सिरोंज में किसानों ने चक्का जाम कर दिया क्योंकि उन्हें लाइट नहीं मिल रही थी। इकोदिया, चंदाढाना, बनिया ढाना, आजामनगर, और परसोरा के किसानों ने सिरोंज-बासोदा रोड पर परसोरा ग्राम के पास प्रदर्शन किया, जो एक घंटे से अधिक चला। तहसीलदार संजय चौरसिया, विद्युत विभाग के ग्रामीण ऐ ई राजीव रंजन, और पुलिस मौके पर पहुंचे। किसान कांग्रेस नेता सुरेंद्र रघुवंशी और किसानों ने अधिकारियों के पैर पकड़ लिए और लाइट देने की मांग की। इसके बाद अधिकारियों को सड़क पर बैठकर किसानों से बात करनी पड़ी।
अधिकारियों ने लाइट व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान एक घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा और रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। विद्युत विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के ऐ ई राजीव रंजन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे लाइट देने का नियम है, लेकिन इस समय खेतों में पलेवा चल रहा है, जिससे ओवरलोड के कारण लाइट बार-बार ट्रिप हो जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरी जगह से सप्लाई लेकर व्यवस्था ठीक कर देंगे। तहसीलदार संजय चौरसिया ने भी किसानों की मांग के अनुसार लाइट देने की बात कही है।