डीएपी-यूरिया के लिए किसान परेशान,लग रही किसानों की लंबी लाइन | sagar tv news |
एमपी के नरसिंहपुर में किसान बेहद परेशान चल रहा है। नरसिंहपुर की करेली में यूरिया खाद की लाइन में लगा किसान अपनी वारी का इंतजार कर रहा है। किसानों का कहना है ,कि कल से हमें टोकन तो दे दिए गए हैं। लेकिन यूरिया खाद अभी तक नहीं मिला है। इतना ही नहीं हमारे खेत बुआई के लिए बिल्कुल तैयार है।
लेकिन खाद डीएपी न मिलने से किसानों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं परेशान किसान सरकार के खिलाफ लाइन में लगे लगे नारे बाजी कर रहे है। और सरकार से मांग कर रहे है ,कि उनकी समस्या का हल जल्द से जल्द निकला जाए यूरिया खाद मिलने की परेशानी दूर हो सके।
प्रशासन द्वारा नाराज किसानों की अव्यवस्थाओं के चलते हंड्रेड डायल भी मौके पर मौजूद है जिस किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो सके।