सागर-अपने पुत्र को न्याय दिलाने पिता ने SP से लगाई गुहार दो माह से लगा रहा चक्कर | sagar tv news |
मध्य प्रदेश के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मटौली के निवासी घासीराम ने अपने पुत्र नीरज की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र को आरोपी वीरेंद्र, नीलेश, मनोज और 4 अन्य ने 2 अगस्त को काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट कर करंट लगाकर मार दिया ।इस मामले में घासीराम ने मुख्यमंत्री तक से न्याय की गुहार लगाई है,
लेकिन दो माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने आवेदन में एक हफ्ते में कार्यवाही न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। घासीराम की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए और उन्हें न्याय मिले। इस मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है कि इतने दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई।