बुलेट बाइकों पर कार्रवाई,पटाखों की आवाज और पिस्टल की तरह धुंआ उड़ाने वाले 70 से अधिक साइलेंसर जब्त
एमपी के इंदौर यातायात पुलिस ने बुलेट बाइकों पर कार्रवाई की। जिनमें पटाखों की आवाज और पिस्टल की तरह धुंआ उड़ाने वाले साइलेंसर लगे हुए थे। एक घंटे में 70 से अधिक बुलेट के साइलेंसर जब्त किए गए। और चालानी कार्रवाई की गई। पिछले पांच दिनों में 687 बुलेट के साइलेंसर जब्त किए गए। और 6.87 लाख रुपये की चालानी राशि वसूल की गई। यातायात पुलिस की यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जारी रहेगी।
दरअसल इंदौर यातायात पुलिस धमाके की आवाज निकालने वाली और साइलेंसर से पिस्टल की तरह धुंआ निकालने वाली बुलेट पर लगातार कार्रवाई कर रही है, पांच दिनों में पुलिस ने 687 बुलेट के साइलेंसर जब्त किए हैं वहीं छह लाख 87 हजार की चालानी राशि भी वसूल की है। बुधवार को यातायात विभाग के एसीपी हिंदू सिंह मुवेल के नेतृत्व में शहर के रीगल चौराहे पर यातायात पुलिस ने मात्र एक घंटे में सत्तर से ज्यादा बुलेट में मोडिफाईड साइलेंसर जब्त किए हैं,
जहां कई बाइक सवार पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए देखे गए, वहीं वाहनों पर पुलिस लिखकर गाड़ी चलाने वाले व्यक्तियों से पुलिस कार्ड भी चेक किए गए, जब उनके पास कार्ड नहीं मिले तो उन पर भी पुलिस ने अलग से कार्रवाई की है। इस बारे में एसीपी मुवेल का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई लगातार जारी है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।