सागर - ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े 10 चक्का ट्रक को एक आरोपी ने रातों-रात किया गायब फिर
सागर के सूर्य ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े 10 चक्का ट्रक को एक आरोपी ने रातों-रात गायब कर दिया था सुबह जब ट्रक नहीं दिख तो मालिक के होश उड़ गए पहले उन्होंने उसका पता लगाया जब कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाली थाने में शिकायत की थी अब ट्रक गायब होने के 10 दिन बाद पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला है
यह ट्रक बंडा थाना क्षेत्र कंदवा से जप्त किया है जिसे पुलिस सागर लेकर आ गई हैं, 26 अक्टूबर को 10 चक्का ट्रक चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत पुरानी सब्जी मंडी निवासी संजय कुमार जैन ने की थी, गायब हुए ट्रक की कीमत करीब 6 लाख आंकी गई थी शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की थी सबसे पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, दो से तीन लोकेशन पर शुरुआत में ही यह ट्रक ट्रेस हो गया था सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने देखा कि बदमाश इस ट्रक को फोर लाइन से होते हुए छतरपुर रोड की तरफ गया था इसी आधार पर टीम बनाकर तंत्र को सक्रिय कर ट्रक की तलाश रही थी इसके बाद 6 नवंबर को इसकी बरामद किया, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है पुलिस अज्ञात आरोपी के तलाश में जुटी हुई है