Sagar-डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसान, AAP के नेताओं ने कृषि मंत्री से की बड़ी मांग sagar tv news
मौसम के अनुसार भले ही बुवाई का समय निकला जा रहा हो लेकिन किसान आज भी डीएपी के लिए खाद वितरण केंद्रों पर लाइन में लगे हुए हैं, सुबह से किसान आ जाते हैं और शाम तक धक्के खाते रहते हैं वह मुश्किल से एक दो बोरी खाद मिल पाता है कई किसानों को खाली हाथ घर वापस जाना पड़ता है,
वही किसानों से वास्तविक स्थिति को जानने के लिए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डीके सिंह और अन्य कार्यकर्ता खुरई रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे जहां अनाज के भाव को लेकर और मारपीट गोदाम में खाद की स्थिति को लेकर बातचीत की, इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सोपा है,
जिसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश की 70% आबादी कृषि पर आधारित होने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन किसान अपने डीएपी खाद की समस्या को लेकर आए दिन परेशान हो रहे हैं इसलिए आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर आपसे मांग करती है कि किसानों की डीएपी खाद और बिजली समय पर उपलब्ध कराई जाए. मार्कफेड प्रबंधक से अतिरिक्त वितरण काउंटर बनाने की मांग की