दो दोस्तों ने युवक को पहुंचाया था ऊपर फिर कुछ दिन पहले हुए कहासुनी का लिया बदला,दो गिरफ्तार
एमपी के दमोह पुलिस ने एक दिन पहले यानी गुरुवार को हुई मर्डर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कुछ समय पहले हुए विवाद का बदल लेने के लिए हत्या करने की बात कबूली है। कोतवाली टीआई आनंद राज के मुताबिक, गुरुवार सुबह पलानी चौराहे के पास नाली में युवक का डेडबॉडी मिला था। उसके ऊपर कई पत्थर पड़े हुए थे।
पुलिस ने जब घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज में दो आरोपी उसे मारते और पत्थर पटकते हुए दिखे। फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं था, इसलिए आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में और सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें दो आरोपियों के चेहरे स्पष्ट हुए। इनकी पहचान नया बाजार में रहने वाले लफ्फू उर्फ उमेश अहिरवार (28) और पलंदी चौराहे पर रहने वाले सचिन विश्वकर्मा (28) के रूप में हुई।
आरोपियों को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूला। आरोपी सचिन ने मृतक की पहचान केके ढाबा पर काम करने वाले संदीप दुबे के रूप में बताई। आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था। इसके बाद से तनातनी चली आ रही। घटना की रात सचिन अपने साथी उमेश के साथ पलंदी चौराहे पर पहुंचा। वहां नशे की हालत में संदीप मिला।
दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ा और वहां से कानेटकर भवन की ओर ले गए। वहां उसके पैसे छीने और नाली में पटक कर पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।