Sagar- लोडिंग वाहन ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को उड़ाया, हो गई बड़ी अनहोनी
Sagar- लोडिंग वाहन ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को उड़ाया, हो गई बड़ी अनहोनी
सड़क के किनारे खड़े होकर वाहन आने का इंतजार करना तीन लोगों के लिए भारी पड़ गया और आनियंत्रित तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने इन्हें कुचल दिया जिसमें एक महिला की मौके पर ही जान चली गई, वहीं एक अन्य महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, घटना सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र की है जहां रसैना मार्ग पर दो महिलाएं और एक व्यक्ति रोड के किनारे खड़े हुए थे, पुलिस मौके पर पहुंची और लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, रामसेवक अहिरवार, सुमितरानी अहिरवार और रेखा अहिरवार तीनों निवासी खैरी पदम शनिवार को देवरी-रसेना मार्ग पर सड़क किनारे खड़े थे। इस वक्त रसेना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। रेखा अहिरवार की मौके पर जान चली गई, रामसेवक और सुमितरानी गंभीर घायल हैं।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को देवरी अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर लोडिंग वाहन ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया था। घटना में सड़क किनारे खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।