Sagar-काला चना की खेती से किसान बनेंगे मालामाल,एक्सपर्ट से जानिए बंपर उत्पादन की विधि sagar tv news
गेंहू और सरसों के बाद चना रबी सीजन की ऐसी फसल है, जिसकी सबसे ज्यादा मांग होती है. सेहत के लिहाज से गुणों से भरपूर चना कई तरह के फायदे देता ही है, साथ ही उगाने वाले किसानों को भी यह मोटा मुनाफा देता है. वैसे तो चने की कई किस्में बाजार में मौजूद हैं, जो अच्छे उत्पादन के लिए जानी जाती हैं.
काले चने की खेती कम पैमाने पर होती है. क्योंकि बीज मिलना आसान नहीं होता है. एक तरह से इसे विलुप्त मान लिया गया है, लेकिन प्रगतिशील युवा किसान और कृषि विशेषज्ञ आकाश चौरसिया ने इस तरह के करीब 90 बीजों का संरक्षण कर किसानों की समस्या को कम कर दिया है,