Sagar-फिर शुरू हो सकते है नए बस स्टैंड,पुराने बस स्टेंड को बदलने की प्रकिया शुरू ! | sagar tv news |

 

सागर शहर के दोनों नए बस स्टैंड का प्रकाशन राजपत्र में किया गया है। यह अब सामने आया है। इसमें शहर के दोनों बस स्टैंड के खसरा क्रमांक आदि को दर्शाते हुए उन्हें बस स्टैंड घोषित किया गया है। नए बस स्टैंड घोषित करने पर फिलहाल आपत्तियां नहीं बुलाई गई हैं। इससे पहले नए बस स्टैंड को बगैर अधिसूचित किए ही शुरू कर दिया गया था। बस ऑपरेटर सहित अन्य लोगों के विरोध के कारण इसे रोक दिया गया था। मामला न्यायालय में गया।

 

 

शहर में भी विरोध हुआ। इसके बाद इसे रोक दिया गया। अब इसे राजपत्र में अधिसूचित कर नए सिरे से शुरुआत की गई है। इस नई शुरुआत पर आपत्ति लगाने के लिए भी समय नहीं दिया है। हालांकि बस ऑपरेटर सहित आम लोग अब भी इसके पक्ष में नहीं हैं। बस ऑपरेटर एसेसिएशन के मुताबिक यह जनता के लिए सही नहीं है। फिर शुरू होता है तो सत्याग्रह के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

 

 

 

यह जनता के लिए घातक होगा। इससे पहले नए बस स्टैंड बगैर कानूनी प्रक्रिया पूरी किए मई में शुरू किए गए थे। बस स्टैंड बनने व शुरू होने के बाद राजस्व विभाग ने इस जमीन पर निर्माण के लिए आपत्तियां बुलाई थी। इसके बाद विरोध होने और अगस्त में संचालन बंद होने के बाद सितंबर में नोटिफिकेशन किया गया है। यह 20 सितंबर को साधारण राजपत्र के भाग तीन में प्रकाशित किया गया है।

 

 

बस स्टैंड को राजपत्र में अधिसूचित करने के बाद कानूनी अड़चन खत्म हो गई है। न्यायालय में इसी आधार पर बस ऑपरेटर शुरुआत में स्टे ले आए थे। हालांकि बाद में न्यायालय ने कलेक्टर को निर्णय लेने का आदेश दिया था। इसके बाद नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू कर दिया था।

 

 


कलेक्टर संदीप जीआर ने नए बस स्टैंड के नोटिफिकेशन पर कहा कि प्रक्रिया चल रही है। दो नए बस स्टैंड बने हैं तो उनका उपयोग तो किया जाएगा।

 

 

 


By - sagar tv news
11-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.