Sagar- घड़ी साबुन फैक्ट्री में त्योहार पर बड़ी अनहोनी, लापरवाही ने बेटे से उसके पिता को छीन लिया
Sagar- घड़ी साबुन फैक्ट्री में त्योहार पर बड़ी अनहोनी, लापरवाही ने बेटे से उसके पिता को छीन लिया
सागर की घड़ी साबुन फैक्ट्री में देवउठनी एकादशी के दिन बड़ी अनहोनी हो गई, यहां मिक्सर में काम करते समय दो मजदूर चपेट में आ गई जिसमें एक की मौके पर ही जान चली गई और दूसरा जिंदगी से अस्पताल में संघर्ष कर रहा है यह दोनों मजदूर आरएसपीएल के एम्पलाई हैं, पीड़ित की परिजनों ने कंपनी के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं इसमें मृतक मुलायम आठ्या सिंदगुवा का निवासी और रफीक गिरवर का निवासी हैं, मुलायम करीब 25 साल से यहां साफ सफाई का काम कर रहा था तो वही रफीक भी 18 साल से है
प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे के द्वारा मिक्सर की सफाई करवाने के लिए मुलायम आठ्या और रफीक खान को उतारा गया था, लेकिन लापरवाही की वजह से अचानक मिक्सर चल पड़ा इसके बाद चीख पुकार मच गई, 4 से 5 मिनट तक मिक्सर चला रहा मौखिक पर मौजूद जिम्मेदारों ने मिक्सर को बंद करवाया लेकिन तब तक मुलायम सिंह की जान चली गई थी और रफीक खान घायल हुए मकरोनिया स्थित बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज चल रहा है
मुलायम के साथ काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों ने कहा कि घड़ी फैक्ट्री में तानाशाही चल रही है जब कलेक्टर ने एकादशी का अवकाश घोषित कर दिया था तो जबरन हम लोगों को कम के लिए बुलाया गया अब इतनी बड़ी घटना हो गई इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, वहीं मृतक मुलायम सिंह के परिजनों ने आर्थिक सहायता और उसके बेटे को नौकरी देने की मांग की है घायल के परिजनों ने अच्छा इलाज को कहा है