Sagar-मां ने किडनी देकर बचाई अपने जिगर के टु-कड़े की जा-न | sagar tv news |
मां अपने बच्चों को लिए कुछ भी कर सकती है, यह साबित कर दिखाया है छतरपुर जिले की एक महिला ने, उसके नौजवान बेटे के इलाज के लिए परिवार के सामने विकट स्थिति खड़ी हो गई थी। लेकिन मां की ममता और हौंसले के आगे कोई चीज मायने नहीं रखती, सागर के मकरोनिया स्थित बंसल हॉस्पिटल में डॉक्टर के पास जां पहुंची और बेटे की जिंदगी बचाने के लिए अपनी किडनी दान करने की बात कही, बंसल हॉस्पिटल में बेटे का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।
बच्चे की मां ने अपनी किडनी देकर उसे नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चा और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस ट्रांसप्लांट के साथ सागर के बंसल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने इतिहास रच दिया, क्योंकि बंसल हॉस्पिटल सागर संभाग का पहला किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला अस्पताल बन गया है, वही खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में सागर ही एकमात्र हॉस्पिटल है जहां आयुष्मान का लाभ भी मरीजो को मिल पा रहा है, वही इसके बाद बंसल हॉस्पिटल में तीन और अन्य सफल ट्रांसप्लांट किये गए है।
किडनी फैलियर के मरीजों में एक लंबी और बेहतर जिंदगी के लिए गुर्दा प्रत्यारोपण की मुख्य विकल्प होता है, लंबे समय से उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यहां के मरीजों को प्रदेश से बाहर इलाज करवाना आम बात होती थी लेकिन इतने कम समय में किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला उच्च स्तरीय संस्थान बंसल अस्पताल का सागर शहर में होना संभाग के लिए अच्छी बात है
बंसल अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्टिक एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग की प्रमुख डॉक्टर विकास गुप्ता ने बताया कि किडनी फैलियर के मरीजों को हफ्ते में दो से तीन बार डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना होता खाने पीने के परहेज अधिक होते पर जिंदगी बहुत लंबी नहीं होती डायलिसिस का खर्चा किडनी ट्रांसप्लांट की तुलना में बहुत अधिक होता ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट इन मरीजों के लिए एक नई जिंदगी देने जैसा है