भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को पुलिस ने श्योपुर-शिवपुरी बॉर्डर पर रोका फिर | sagar tv news |
मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीटों श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। यहां पुलिस सख्ती दिखा रही है। श्योपुर में पुलिस ने बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। बता दे बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ जोकि अभी जारी है।
सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाता कम दिखे लेकिन दिन बढ़ने के साथ साथ यहां वोटर्स की लाइन लगते गई।इसी दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा श्योपुर पहुंचे लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। शिवपुरी के रास्ते श्योपुर जा रहे शर्मा के काफिले को पुलिस ने सीमा पर ही रोक लिया।
जिसके बाद वीडी शर्मा अन्य भाजपाईयों के साथ ग्राम बाँसरेया में सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।वीडी शर्मा का कहना हे की आचार संहिता का पालन कराने मुझे रोका, में यहां बैठा हूँ, प्रशासन कांग्रेस के उपद्रव सडयंत्र पर नजर रखे।