लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पंचायत सचिव,जनपद पंचायत का बाबू कम्प्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा

 

एमपी के विदिशा में बुधवार को लोकायुक्त टीम ने पंचायत सचिव, जनपद पंचायत के बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी डेथ पर मिलने वाली सहायता राशि में अपना परसेंट मांग रहे थे। खेरुआ पड़रात के रहने वाले गोलू लोधी ने एसपी लोकायुक्त दुर्गेश राठौर को शिकायत की थी। उसने बताया कि उसके चाचा चिरोंजीलाल का निधन हो चुका है। श्रमिक की मौत पर प्रशासन द्वारा 2 लाख रुपयों की सहायता राशि चाची की खाते में डाली गई थी। रुपयों के खाते में आने के बाद बोरी रामपुर का सचिव गिरवर सिंह यादव 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। उसने रुपए के लिए दबाव बनाया।

 

 

सचिव का कहना था कि कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश शर्मा के द्वारा आपके खाते में राशि ट्रांसफर की गई है, इसलिए उसे रुपए देने होंगे। सुरेश जनपद पंचायत ग्यारसपुर में काम करता है। शिकायत पर निरीक्षक नीलम पटवा ,निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक नेहा परदेसी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, आरक्षक मुकेश परमार की टीम विदिशा पहुंची। यहां क़ृषि उपज मंडी के मेन गेट पर टीम ने आरोपी सचिव गिरवर सिंह यादव को फरियादी गोलू लोधी से 5000 रुपयों की रिश्वत लेने पर पकड़ा।

 

 

टीम यहां से सचिव को लेकर ग्यारसपुर पहुंची। यहां सचिव ने बाबू सुरेश शर्मा को जनपद पंचायत कार्यालय में रिश्वत की राशि दी। बाबू ने कहा- कंप्यूटर ऑपरेटर गोवर्धन कुशवाह को रुपए दे दो। गिरवर ने जैसे ही 5000 रुपए गोवर्धन को दिए टीम ने बाबू और ऑपरेटर दोनों को पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने ग्राम बोरी रामपुर के सचिव गिरवर सिंह यादव, जनपद पंचायत के बाबू सहायक ग्रेड-3 सुरेश शर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर गोवर्धन कुशवाह को पकड़ा है।

 

 

 


By - Sagar tv news
13-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.