लक्ष्मीनगर में बदलापुर,पिता बोले छोटा बेटा जेल में बड़े के साथ हुई बड़ी अनहोनी | sagar tv news |

 

एमपी के पन्ना के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर धारदार हथियार से एक युवक का हुआ मर्डर। मामला पन्ना पहाड़ीखेड़ा सड़क मार्ग पर लक्ष्मीपुर के पास का है। सूचना पर एडिशनल एसपी आरती सिंह मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच की। मृतक सोनू पिता उमाशंकर वाजपेयी (35) निवासी हरदुआ के परिजन गांव के ही एक परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजन का कहना है कि बदला लेने के लिए सोनू की मर्डर किया गया है।

 

बता दें डेढ़ साल पहले सोनू के छोटे भाई ने यादव परिवार के एक युवक की गोली मारकर मर्डर किया था। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र वाजपेयी उर्फ सोनू अपने खेत में जुताई करने गया था। जब वह काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे ढूंढने निकले। इस दौरान लक्ष्मीपुर गांव में बीच सड़क पर उसकी खून से लथपथ डेड बॉडी पड़ी मिली। पास ही उसका ट्रैक्टर भी खड़ा मिला है।

 

 

 

मृतक के पिता उमा शंकर वाजपेयी ने गांव के ही यादव परिवार पर मर्डर करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पिछले साल सोनू के छोटे भाई ने यादव परिवार के एक युवक की गोली मारकर मर्डर कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए सुरेंद्र के मर्डर की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पिता उमा शंकर वाजपेयी ने कहा कि मेरा लड़का रात में ट्रैक्टर कल्टीवेटर लेकर जुताई करने खेत पर गया था। जहां सिंचाई के लिए मोटर भी रखी थी।

 

 

 

सुबह 9:30 बजे बता चला कि किसी ने मर्डर कर दिया है। पटी और हरदुआ गांव के यादवों ने मेरे लड़के को मारा है। पिछले साल गांव के यादव परिवार से विवाद हुआ था। जिसमें मेरा छोटा बेटा मर्डर के आरोप में जेल में बंद है। इसी का बदला लेने बड़े लड़के को मार दिया गया है। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि मृतक का विवाद गांव के ही यादव परिवार से चल रहा था। लेकिन, अभी मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही मर्डर की वजह सामने आ पाएगी।

 

 

 


By - sagar tv news
14-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.