Sagar- वात्सल्य में 10 साल बाद ऐसा आयोजन, देखने पहुंचे हजारों लोग | sagar tv news |
आजकल स्किल डेवलपमेंट से आत्मनिर्भर बनने पर काफी जोर दिया जा रहा है ऐसे ही स्कूलों में अच्छी शिक्षा और स्पोर्ट एक्टिविटी के साथ इकोनामिक रूप सशक्त बनाने गतिविधियां भी कराई जा रही हैं ताकि बच्चों के मन में अभी से नौकरी करने की बजाय व्यापार कर नौकरी देने की प्रेरणा आए,
ऐसे ही सागर के वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 साल बाद 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के द्वारा 50 से अधिक स्टाल लगाए गए, जिसमें खेलने के सामान के साथ इंडियन नाश्ता,साउथ इंडियन खाना, चाइनीज खाना रखा गया था।
सुबह से ही अभिभावक और शहर के लोग सैकड़ो की संख्या में मेले का आनंद उठाने और बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए पहुंचे, शाम तक वात्सल्य स्कूल का पूरा ग्राउंड खचाखच भरा रहा,
स्कूल की प्राचार्या अलका श्रीवास्तव ने बताया कि 2013 के बाद 2024 में लगभग 10 साल बाद स्कूल में मेला चिल्ड्रन डे पर लगाया गया है, मेले का उद्देश्य बच्चों को उद्यमिता के क्षेत्र में जागरूक करना है, बच्चों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना और देश के युवा को अन्य युवाओं के लिए जॉब देने में समर्थ रहे।
कार्यक्रम में 2 नुक्कड़ की प्रस्तुति दी गई। एक नाटक नशा मुक्ति पर केंद्रित था तो दूसरा नाटक समाज में अंधविश्वास को हटाने पर केंद्रित था। फॉक डांस , बधाई, भांगड़ा, बिहू,गरबा, बॉलीवुड डांस भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। स्कूल का गाना वात्सल्य का कारवा गाना सभी बच्चों ने गया और मेले का भरपूर मजा लिया। स्कूल में सफल मेले के आयोजन के लिए समस्त शिक्षक,शिक्षाएं, विद्यार्थियो एवं स्कूल स्टाफ को बधाई दीं
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिक निगम के कमिश्नर राज कुमार खत्री ने फीता काटकर किया एवं उन्होंने मटकी फोड़ प्रतियोगियों में भाग लिया तत्पश्चात निगम आयुक्त का स्कूल प्राचार्या अलका श्रीवास्त ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुधांशु श्रीवास्तव , कारण बहादुर श्रीवास्त, ममतेश शर्मा, साक्षी उपस्थित रही। गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू किया गया। मेले में 56 स्टाल लगाए गए थे