सागर तालाब से करोड़ो की मछली चोरी, आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई ?
सागर के लाखा बंजारा तालाब से मछली चोरी होने का सिलसिला लगातार जारी है, और जिम्मेदार जान जान कर भी अनजान बने हुए है, गजब बात ये है कि यह चोरी एक-दो महीने से नहीं, बल्कि 2 साल से चल रही है. मछली चोरी होने से नगर निगम को राजस्व का अच्छा खासा चूना भी लग रहा है. क्योंकि पिछले दो सालों में 2 करोड़ से अधिक की मछली चोरी हो गई है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगम कर्मचारियों के सरंक्षण में ही हर हफ्ते तालाब से लाखों की मछली निकाली जा रही है,
जानकारी के अनुसार एक दिन में अधिकतम 15 से 30 क्विंटल तक मछली का आखेट किया जाता है, हफ्ते में तीन दिन खेल लगाया जाता है, कभी कभी डिमांड के अनुसार चार दिन और 5 दिन भी मछली निकाल लेते है, जबकि थोक में इसकी कीमत 60 से लेकर 120 रूपये तक होती है, अब इकोनॉमिक दृस्टि से इस खेल को ऐसे समझे
एक दिन में अगर औसत 10 क्विंटल मछली भी निकाली जाती है, और 100 रूपये में सप्लाई होती है तो इसकी कीमत 1 लाख होती है,
इसी हिसाब हफ्ते में तीन दिन मछली निकलती है तो उसकी कीमत तीन लाख होती है, महीने के चार हफ्ते में यह आंकड़ा 10 लाख के पार हो जाता है इसमें दो महीने क्लोज सीजन के भी छोड़ दे तो भी दस महीने में 1 करोड़ की मछली चोरी सीधी सीधी हो रही है,
अब बड़ा सवाल यह की जब तालाब से पिछले दो साल में करोडो की मछली चोरी हो रही है तो जिम्मेदार ध्यान क्यों नहीं दे रहे है तो साहब सूत्रों का कहना है की उनके ही सरंक्षण में तालाब से यह अवैध रूप से मछली निकाली जा रही है, और इसकी मलाई भी वे कूट रहे है क्यों की पिछले पांच साल से न तो कोई टेंडर हुआ है और न ही किसी समिति को तालाब में मछली पालन करने की अनुमति दी गई है,
वही इस मामले में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री का कहना है कि तालाब में अगर मछली को लेकर अवैध एक्टिविटी हो रही है और संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहे है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी, और जो तालाब के अलग अलग प्रभारी इन बातों को दवाये हुए है उनको भी दिखवा रहे है।
By - sagar tv news
15-Nov-2024