Sagar-फुलकी खाते नजर आए गोपाल भार्गव,ग्रामीणों के साथ लिया आनंद | sagar tv news |
सागर के दिग्गज नेता और रहली विधायक गोपाल भार्गव अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, ऐसे ही एक बार फिर वह फुलकी खाते हुए नजर आए हैं, गोपाल भार्गव रहली के बलेह में आयोजित बिरसा मुंडा शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां कार्यक्रम के बाद जब उन्हें एक गोलगप्पे खिलाने वाला दिखाई दिया,
तो वह उसी के पास पहुंच गए, फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने गोलगप्पे का आनंद लिया, इस दौरान वहां के विकास को लेकर भी चर्चा करते हुए नजर आए, इसके पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया, यहां भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान का स्मरण करते हुए जनसभा को संबोधित किया,
गोपाल भार्गव प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक है वे रहली से अब तक 9 बार विधायक चुने जा चुके है, जिसमे 18 साल मंत्री और 15 महीने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रहे है, गोपाल भार्गव अपने क्षेत्र के एक एक व्यक्ति को बच्चे को नाम से जानते है