नशे में धुत पुलिस का सिपाही कर रहा था सरकारी खजाने की रखवाली || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कोई महक जाता है। तो कोई लहक जाता है। कम्बख्त ये शराब ही चीज ऐसी है। की पीकर हर कोई बहक जाता है। बैतूल में एक सिपाही भी कुछ इसी तरह से बहक गया। और शराब पीकर खूब हंगामा किया। जबकि ये जनाब सरकारी खजाने की ड्यूटी कर रहे हैं। मेडिकल के बाद एसपी ने रामकुंवर पवार को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही किस कदर नशे में चूर है। ये तो देखने से ही समझ में आ रहा है। इन जनाब ने न्यायालय और एसडीएम कार्यालय आने-जाने वालों से भी अपशब्द कहे। बेहद संवेदनशील स्थान की सुरक्षा में तैनात सिपाही के द्वारा नशे में की जा रही इस हरकत की सूचना पुलिस को दी गई। जो किसी तरह सिपाही को अस्पताल लेकर गयी और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिमाला प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित कर दिया है।रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल ने बताया कि खजाने में रखी संपत्ति की सुरक्षा में एक प्रभारी के साथ 4 सिपाही को 24 घंटे तैनात किया जाता है। हर सिपाही दिन में 4-4 घंटे निगरानी करता है। और रात में प्रभारी समेत सभी 5 सिपाही मौजूद रहते हैं।गौरतलब है कि सरकारी खजाने में जून 2011 में अज्ञात चोरों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद अंदर घुसकर पेटियों में रखे लाखों रुपये की नकदी और स्टांप पेपर की चोरी को अंजाम दिया था। जिसका अभी तक पता नहीं चला। इसके बावजूद ऐसी गंभीर लापरवाही।


By - Mahesh Chandel (Betul,MP)
27-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.