खाद के लिए किसानो ने लगाया जाम, ब्लैक में महंगे दामों में मिल रहा
खाद के लिए किसानो ने लगाया जाम, ब्लैक में महंगे दामों में मिल रहा
भिंड जिले में लगातार अन्नदाता कहे जाने वाला किसान डीएपी खाद को लेकर परेशान हो रहा है। पहले सरसों की फसल को लेकर कई दिनों तक खाद का इंतजार किया और खाद न मिलने के कारण सरसों की बाउनी देरी से हो पाई थी, कई किसानों की सरसों की फसल नहीं उगी जिस कारण गेहूं का रकबा भी बढ़ गया। अब गेहूं की फसल बाउनी को लेकर किसान पिछले एक सप्ताह से लगातार परेशान चल रहा है, किसानों का आरोप है
कि उन्हें सप्ताह में एक बार टोकन दिया जा रहा है वही किसानों को मिलने वाला डीएपी खाद ब्लैक में 1700 रूपए का बेंचा जा रहा है, इतना ही नहीं किसान डीएपी खाद को लेने के लिए दूर दराज अंचल से आता है और रात भर भिंड में डेरा डालने के बाद खाद नहीं मिल पा रहा है, महिलाएं भी लाइनों में लगी देखी जा रही है जिसको लेकर किसानों ने आज कलेक्ट चौराहे पर जाम लगा दिया,
सूचना मिलने पर मौके पर देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे वहीं एसडीएम भिंड भी मौके पर पहुंचे जहां किसानों से चर्चा की, जल्द ही डीएपी खाद की समस्या का समाधान कराने का किसानों को भरोसा दिलाया और जाम को खुलवाया।