सागर-बकरी चोरों ने घर में घुसकर बकरियों की रस्सी खोली,मालिक ने देखा और फिर | sagar tv news |
सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में बकरी चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात चोर रात लगभग दो बजे फोर व्हीलर वाहन से आए और कडोरी रैकवार के घर में घुसकर बकरियों की रस्सी खोलकर उन्हें वाहन में चढ़ा लिया. जब कडोरी रैकवार और उनकी पत्नी फूलबाई ने उन्हें देखा, तो चोर वाहन लेकर भागने लगे. दोनों ने वाहन के दोनों तरफ से चोरों को पकड़ लिया,
लेकिन चोरों ने वाहन को आगे बढ़ा दिया और दोनों को दूर तक घसीटते हुए ले गए। इस घटना में फूलबाई को गर्दन और कमर में गंभीर चोटें आईं और कडोरी रैकवार को 200 मीटर दूर हथियार दिखाकर वाहन से उतार दिया गया. पुलिस को सूचना देने के बाद जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की,
लेकिन चोर जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले और अपने साथ चार बकरियों को ले गए. घायल फूलबाई और कडोरी रैकवार को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी पुलिस वीडियो फुटेज तलाश कर रही है।