MP में नकली पुलिसवाला गिरफ्तार, दुकान मालिक से कर रहा था बसूली
MP में नकली पुलिसवाला गिरफ्तार, दुकान मालिक से कर रहा था बसूली
असली पुलिस के भेस में एक फर्जी पुलिसकर्मी पकड़ा गया है। मामला एमपी के भोपाल का है यहाँ एमपी नगर पुलिस ने इस फर्जी पुलिसकर्मी को सोमवार शाम कोर्ट चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक दुकान मालिक से पैसों की बसूली करने की कोशिश कर रहा थाजिसकी सूचना थाने में दी गई। और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस लिखी एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है।
आरोपी का नाम आनंद सेन है जिसकी उम्र 32 साल है और वो अशोका गार्डन में रहता है। उसके पास पुलिस की हर तरह की वर्दी है। रौब झाड़ने के लिए वह छिपकर पुलिस गाड़ियों के साथ सेल्फी लिया करता था। इसके बाद यही फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड कर लेता था। उसे यूपीआई पेमेंट के जरिए कई लोगों ने पैसे भेजे है इसके स्क्रीनशॉट पुलिस को उसके मोबाइल में मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह रकम उसे ठगी का शिकार लोगों ने दी है या अन्य तरीके से कमाई है।