सागर-पुलिस ने की सात माह बाद कार्यवाही चोरी गई स्कूटी को चोरों से किया बरामद, 2 गिरफ्तार
सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के सुमरेरी तिराहा पर सात माह पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई स्कूटी को भी चोरों से बरामद की है। जानकारी के अनुसार सागर रोड स्थित सुमरेरी तिराहा के पास रहने वाली पिंकी यादव(26) ने 27 अप्रैल 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अप्रैल को उसके पति की तेरहवीं का कार्यक्रम करने के बाद वह अपने मायके चली गई थी। इसके बाद उसे 27 अप्रैल को जानकारी मिली कि उसके घर में चोरी हो गई है। घर से कुछ सामान के अलावा स्कूटी भी चोरी चली गई थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर चंद्रशेखर उर्फ चंदू पिता मुंशीलाल लोधी (23), देवीसिंह उर्फ रानू पिता गयाप्रसाद अहिरवार (19) दोनों निवासी मुड़िया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।