MP में मोहन सरकार के 5 सालो में मिलेगी ढाई लाख सरकारी नौकरी, सरकार ने तय किया भर्ती का फॉर्मूला
MP में मोहन सरकार के 5 सालो में मिलेगी ढाई लाख सरकारी नौकरी, सरकार ने तय किया भर्ती का फॉर्मूला
मध्यप्रदेश में 5 साल में ढाई लाख सरकारी नौकरी मिलेंगी। मोहन सरकार ने अगले पांच साल में सीधी भर्ती के जरिये इन पदों को भरेगी। सरकार ने तय किया है कि, इसके लिए हर साल सरकारी परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। संकल्प पत्र 2024 में रोजगार के अवसर को लेकर वित्त विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं।
वित्त विभाग ने सर्कुलर में साफ किया है कि, 16 नवंबर 2022 और 22 नवंबर 2022 को जारी सर्कुलर में निकाली गई भर्तियों में से ऐसे खाली पदों पर जिन विभागों ने 30 अक्टूबर 2024 तक नियुक्तियां कर दी हैं, वह निरस्त नहीं मानी जाएंगी।
इसके साथ ही सीधी भर्ती के जिन खाली पदों पर भर्ती के लिए कार्यवाही संबंधी पत्र कर्मचारी चयन मंडल और एमपी पीएससी या दूसरी भर्ती संस्था को भेजे गए हैं या नियुक्ति की जा चुकी है, इन पर कार्यभार ग्रहण करना बाकी है और परीक्षा परिणाम के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किया जाना है, ऐसी भर्ती भी निरस्त नहीं मानी जाएगी।