Sagar- CM Helpline में सागर नगर निगम की बड़ी उपलब्धि
सागर नगर निगम ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में मध्य प्रदेश के 16 नगर निगमों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में हासिल की गई है, जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।नगर निगम सागर ने शासन द्वारा जारी की गई ग्रेडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
जिसमें सभी 16 नगर निगमों की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की जाती है। आयुक्त राजकुमार खत्री ने स्वास्थ्य विभाग, जलप्रदाय, प्रकाश विभाग, जन्म मृत्यु शाखा, भवन भूमि सहित अन्य शाखाओं से संबंधित शिकायतों की लगातार समीक्षा की है। इस उपलब्धि पर आयुक्त राजकुमार खत्री ने सभी इंजीनियर, स्वच्छता अधिकारी, और सभी शाखाओं के प्रभारियों से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का इसी प्रकार संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने की आशा व्यक्त की है।