सागर में हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 13 डिग्री पर आया,दिन में भी महसूस ठंडक

 

उत्तरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश समेत सागर जिले में सर्दी का असर बढ़ा है। वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक प्रदेश में ऐसी ही सर्दी रहेगी। सागर में सर्द हवाएं चलने से ठंड का दौर शुरू हुआ है। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सर्दी के इस सीजन में पहली बार का पारा 13 डिग्री पर आया है। अचानक तापमान गिरने से रात के साथ ही दिन में भी लोगों को ठंड महसूस हो रही है।

 

 

बुधवार को सागर में दिन में हवाओं के बीच वातावरण में ठंडक रही। वहीं शाम ढलते ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू किया। वहीं गुरुवार सुबह से धुंध के साथ हल्का कोहरा रहा। ठंड से बचने लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं मप्र में आने लगी हैं। सागर में सर्द हवाएं चलीं। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई।

 

 

सर्दी का असर बढ़ा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। हवाएं चलने से पारे में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम जानकारों की मानें तो मानसून की विदाई के बाद से बंगाल की खाड़ी में लगातार सिस्टम बन रहे हैं। वहीं दूसरी और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे थे।

 

 

 

जिससे बर्फबारी कम हुई थी। जिस कारण अक्टूबर में सर्दी ने दस्तक दी। नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी का असर बढ़ा और अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिसंबर और जनवरी माह में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है।

 

 

 


By - sagar tv news
21-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.