सागर कलेक्टर की अध्यक्षता में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की 34 वी बैठक हुई सम्पन्न
सागर कलेक्टर की अध्यक्षता में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की 34 वी बैठक हुई सम्पन्न
सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 34वीं बैठक कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ राजकुमार खत्री, नबरून भट्टाचार्य, बिंदु नायर, सूर्यनारायण झा सहित अन्य डायरेक्टर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने निर्देश दिया कि सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा रिवेंन्यू मॉडल पर तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स से होने वाली आय से उन्हें अपग्रेड करने के लिए परियोजना तैयार की जाए।
सिटी स्टेडियम में आवश्यक खेल सुविधाओं का विकास करने के लिए सिटी स्टेडियम से मिलने वाले राजस्व का उपयोग किया जाए। यह स्टेडियम राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए हर प्रकार से सक्षम हो। स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर्स सागर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट्स का सुझाव दें जो अन्य शहरों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी की सभी प्रगति परियोजनाओं की एक टाइम लाइन तैयार करें और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के लिए रूपरेखा का चार्ट बनाएं।
सिटी स्टेडियम और खेल परिसर जैसी अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से सागर शहर के युवा खिलाड़ियों को लाभ मिले और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जा सके। स्मार्ट सिटी के एंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा शहर की मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों से सतत संवाद स्थापित करें। स्मार्ट सिटी के तहत अनुबंधित एजेंसियों में अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर उन्हें टर्मिनेट कर ब्लैक लिस्ट करें।