Sagar -मंडी में अनाज की आवाज जारी सोयाबीन मक्का गेहूं के भाव में गिरावट
Sagar -मंडी में अनाज की आवाज जारी सोयाबीन मक्का गेहूं के भाव में गिरावट
सागर कृषि उपज मंडी में अनाज की आवक जारी है, शुक्रवार को 19000 क्विंटल अनाज की खरीदी की गई, सोयाबीन मक्का और गेहूं के भाव में शुक्रवार को गिरावट देखी गई है, शुक्रवार को गेहूं के अधिकतम भाव 3000 रुपए प्रति क्विंटल रहे जबकि गुरुवार को 3060 रुपए भाव थे यानी की गेहूं के दाम में ₹60 की कमी आई है इसी तरह सोयाबीन के भाव शुक्रवार को 4290 रुपए रहे गुरुवार की अपेक्षा आज 110 रुपए की कमी आई है
गुरुवार को सोयाबीन के भाव 4400 रुपए प्रति क्विंटल मिले मक्का के भाव शुक्रवार को 2330 रुपए प्रति क्विंटल और गुरुवार को 2360 थे यानी की मक्का के भाव में अभी ₹30 की कमी आई है वहीं इसके अलावा चना का अधिकतम भाव 6355 रहा है मसूर की अधिकतम भाव 6390 रुपए प्रति क्विंटल रहे सरसों के अधिकतम भाव 5600 रुपए उड़द की अधिकतम भाव 7700 तेवड़ा की अधिकतम भाव 4700 प्रति क्विंटल रहे हैं, शुक्रवार को 12000 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई तो वहीं सोयाबीन 4433 क्विंटल खरीदा गया, गेहूं 783 क्विंटल और मसूर 1221 क्विंटल किसानों ने मंडी में बेचा है