सागर में कैंट क्षेत्र का नगर निगम में विलय,अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू sagar tv news

 

सागर में छावनी परिषद के सिविल एरिया को नगर निगम में विलय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इस बैठक में निगमायुक्त राजकुमार खत्री की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, नगर निगम, छावनी परिषद और भारतीय सेना के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया है कि कैंट के उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा जहां अवैध अतिक्रमण और अन्य गतिविधियां संचालित हैं।

 

 

इसके बाद जिला प्रशासन, नगर निगम, छावनी परिषद और भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा और उस भूमि को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस विलय से छावनी क्षेत्र के नागरिकों को भी नगर निगम की बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जैसे कि बेहतर स्ट्रीट लाइट, सड़क कनेक्टिविटी, पानी सप्लाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, स्वच्छता व्यवस्था आदि।

 

 

उक्त बैठक में प्रभु दयाल पटेल नमित सदस्य सागर छावनी परिषद, मनीषा जाट मुख्य अधिशासी अधिकारी सागर छावनी परिषद, कर्नल सुरिन्द्र सिंह राणा, स्टेशन हेडक्वार्टर सागर, प्रवीण पाटीदार तहसीलदार सागर सहित अन्य अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुये निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा की शहर विस्तार और नागरिक हित को ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा कैंट के सिविल एरिया का विलय नगर निगम और नगर पालिकाओं में करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

सागर कैंट सिविल एरिया का नगर निगम में विलय होने से छावनी क्षेत्र के नागरिकों को भी नगर निगम की बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

 

 

 


By - sagar tv news
23-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.